फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा महोत्सव से पूर्व निकाली मां की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री सिद्धपीठ बालाजी दरबार के तत्वावधान में शनिवार को मां दुर्गा महोत्सव से पूर्व नगर में मां की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

सबसे पहले नगर के थाना मोड़ से माता दुर्गा रानी की भव्य मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। ये थाना मोड़ से जैन मार्केट, पालिका बाजार, सब्जी मंडी रोड, कटरा बाजार, बंबा चौराहा होती हुई सराफा बाजार पहुंची। जहां से बालाजी चौक होती हुई दरबार पर जाकर समाप्त हुई। आयोजकों ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में भजन संध्या, डांडिया नृत्य एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। नवरात्र के बाद माता रानी की मूर्ति का कछला घाट पर विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में दरबार के प्रधान महंत मटरूमल शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश गुप्ता, राघव गुप्ता, स्वतंत्र राठी, राजेश माहेश्वरी, मोहित देवल, मिन्टू सोमानी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें