फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन प्रतियोगिताओं में जुटे बच्चे, भजनों पर झूम उठीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुक्रवार को बच्चों की प्रतियोगिताओं के साथ आगाज हो गया। पहले दिन छात्र और छात्राओं ने चेयर रेस, म्युजिकल रेस और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भाषण में प्रतिभागियों ने स्वच्छता से लेकर सामाजिक उत्थान पर विचार रखे। चेयर रेस में ऋषिका और म्युजिकल रेस में नित्यम ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में जयंती महोत्सव शुरू होने पर महिला समिति की पदाधिकारियों की मौजूदगी में अतिथि मिथलेश अग्रवाल, मणिका सिंघल, रितु अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। गोपाल कृष्ण तुलस्यान की ओर से प्रायोजित चेयर रेस में करीब 20 बच्चे जुटे। ऋषिका ने प्रथम स्थान पाया। नित्यम द्वितीय और देव गोयल को तृतीय स्थान मिला। सराफ अनिल तुलस्यान की देखरेख में म्युजिकल रेस में नित्यम प्रथम, ग्रंथ द्वितीय और झिलमिल ने तृतीय स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छता और सामाजिक उत्थान की दिशा में विचार रखे।
भाषण प्रतियोगिता कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल ने कराई। इसके अलावा छात्राओं ने जूनियर और सीनियर वर्ग की देवी स्वरूप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। देर रात भजन संध्या के तहत बरेली के कलाकारों में शामिल शिवम शर्मा और आयोजिका अरोरा ने राधाकृष्ण और अग्रसेन महाराज के गुणगान के भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। भजनों को सुनकर महिलाएं भी झूम उठीं। महिला समिति की अध्यक्ष मंजू गोयल, ऊषा गोयल और नीता गर्ग ने महिला अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रभा गोयल, ऊषा, रिया गोयल, शशि गर्ग, श्वेता गर्ग, मीनू, श्रद्धा गोयल, शुचि गोयल, नीलम आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें