फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: शेखूपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ, एसडीएम सदर ने किया हवन-पूजन

Sun, 15 Nov 2026 02:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में शेखूपुर चीनी मिल का पेराई सत्र रविवार को शुरू हो गया। इस मौके पर एसडीएम ने हवन-पूजन किया। गन्ना तौल करने वाले पहले दो किसानों को उपहार दिए गए। 
विज्ञापन
शेखूपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर का पेराई सत्र रविवार को शुरू हो गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने मिल गेट पर विधि-विधान से हवन-पूजन कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम शेखूपुर निवासी किसान बृजभान की गन्ने से भरी पहली बैलगाड़ी और ग्राम बदरपुर निवासी अमित पटेल की ट्राली की तौल कराई गई। उपजिलाधिकारी ने दोनों किसानों को उपहार भेंट किए। 

विज्ञापन


गन्ना तौल के बाद डोंगा पूजन कर उसमें गन्ना डाला गया। चीनी मिल परिसर स्थित सैयद बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई तथा शिव मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन भी हुआ। मिल के प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने गन्ना किसानों से अपील की कि पेराई सत्र के प्रारंभ से ही मिल को स्वच्छ एवं ताजा पेड़ी गन्ने की आपूर्ति करें। इससे मिल संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा तथा किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ने का समय से भुगतान सुनिश्चित करने में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सोबरन सिंह, आरटीओ हरिओम गौतम, मिल संचालक अरचित सिंह सहित चीनी मिल के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें