फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: होमगार्ड परीक्षा के बाद बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Sun, 26 Apr 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में शनिवार को हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाद बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेपर छूटते ही बाहर से आए हजारों अभ्यर्थी घर जाने की जल्दबाजी में बसों और ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते दिखे। इससे सामान्य यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहली पाली का पेपर छूटने के बाद बाद से ही रोडवेज बस स्टैंड और स्टेशन पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

पीलीभीत कासंगज एटा शाहजहांपुर बरेली, मुरादाबाद, संभल के अभ्यर्थी होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए बदायूं आए थे। पेपर होने के बाद इन रूटों की बसों में सीट पाने के लिए मारामारी मची रही। ट्रेनों के गेट पर चढ़ने के लिए अभ्यर्थी एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए अतिरिक्त बसें लगाई गई थीं। रूट की सवारी होने पर बसों को तुरंत भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें