फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्था

Wed, 24 Jun 2026 03:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में गंगा दशहरा पर बुधवार को कछला गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में कछला गंगा घाट पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रही। जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। सुबह डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने गंगा घाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा ने गंगा दशहरा/ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व पर कछला बॉर्डर एवं कछला गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित किये स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की। 

अफसरों को निर्देशित किया कि गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखें, श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसका ख्याल रखें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील अहलावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें