फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आधार कार्ड बनवाने को जुटी भीड़...प्रतीक्षा सूची चार सौ के पार

विज्ञापन
उझानी में आधारकार्ड बनवाने को डाकघर के बाहर जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
उझानी। बच्चों के आधार कार्ड बनवाने या पुरानों में संशोधन कराने के लिए डाकघर में लंबी लाइन लग रही है। यहां पर हर रोज 40 लोगों के ही आधार कार्ड बन रहे हैं, जबकि 400 सौ से अधिक आवेदक प्रतीक्षा सूची में है। यहां पर आधार कार्ड बनवाने के लिए दो सप्ताह बाद नंबर आ रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

डाकघर में आधार कार्ड का कार्य लंबे समय से चल रहा है। डाक अधीक्षक अश्वनी माहेश्वरी ने बताया कि मंगलवार को आवेदकों की संख्या करीब पांच सौ से अधिक होने के कारण आठ बजे से ही कर्मचारियों को लगा दिया। दो घंटे में सभी आवेदकों को तारीख दे गई। प्रत्येक दिन 40-40 आवेदकों को ही डाकघर आना होगा। इस व्यवस्था से बाकी के लोगों को रोज- रोज चक्कर नहीं काटने पडेंगे। डाकघर के अलावा किसी अन्य सरकारी संस्था में आधार कार्ड बनाने या फिर संशोधन का काम नहीं हो रहा है।
-

आवेदकों की भीड़ बढ़ी तो बुलानी पड़ी पुलिस
- स्टेशन रोड स्थित डाकघर का भवन अंग्रेजों के जमाने का है। दूसरी मंजिल पर बने भवन की हालत ऐसी भी नहीं कि 60-70 लोग सीढ़ी के रास्ते बरामदे या फिर कार्यालय में पहुंच पाए। भीड़ बढ़ी तो हादसे की आशंका के मद्देनजर पुलिस कर्मियों का मौके पर बुलाया गया। पुलिस कर्मियों ने आवेदकों को लाइन में खड़े करके उनके आवेदन पत्रों पर आने वाले दिनों की तारीख लिखवाई। भीड़ में महिलाओं और बच्चों को धक्का मुक्की का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें