फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लिंटर के मलबे को लेकर हुई मारपीट में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। मोहल्ला मोहद्दीनपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक पक्ष ने चार नामजद और दूसरे पक्ष ने दो नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न करीब दो बजे मोहल्ला मोहद्दीनपुर में सड़क पर पड़े लिंटर के मलबे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए थे। इनमें से पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इस मामले में देर शाम एक पक्ष के दीपक की ओर से ब्रजेश, टिंकू, भगवान सिंह, रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
उसका कहना है कि उसका रास्ते को लेकर विवाद है। इसी को लेकर शुक्रवार को आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बचाने का प्रयास किया तो उनकी भाभी कीर्ति, भाई राहुल, साले चंदर आदि को भी मारपीट कर घायल कर दिया, जबकि दूसरे पक्ष के रोहित की ओर से दर्ज कराया गए मुकदमे में कहा गया है कि लिंटर खुल रहा था। वह बल्ली लेकर जा रहा था तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर भाई टिंकू और मां सुशीला को भी मारा पीटा। रोहित ने राहुल, दीपक और उनके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें