फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 09 Jul 2024 03:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कुंवरगांव इलाके में पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में इनामी बदमाश को दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव इलाके में सोमवार रात पुलिस की पांच हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। सिपाही विनोद कुमार भी घायल हुआ है। थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


एसओ रामेंद्र सिंह सोमवार रात इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि गोरखपुर से घोषित पांच हजार का इनामी बदमाश तकरीम उर्फ बड्डे खासपुर गांव के नजदीक देखा गया है। वह कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी का रहने वाला है। उसके खिलाफ सात मुकदमे हैं। 

सूचना मिलते ही पुलिस ने खासपुर गांव के नजदीक घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कोहनी पर गोली लगने से सिपाही विनोद कुमार घायल हो गया। 
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में बदमाश की टांग में गोली लग गई, जिससे वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। तभी पुलिस ने उसको दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल मेंभर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें