फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस का अलापुर में छापा, दो सौ ग्राम सोना के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। शनिवार को तेलंगाना पुलिस ने अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर हुरियाई में छापा मारा। पुलिस ने गांव से एक व्यक्ति को दो सौ ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस तेलंगाना ले जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि 25 मार्च 2021 को तेलंगाना के मन्तानी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजा पडवू में कुछ चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने बैंक से छह किलो सोना और 18 लाख रुपये चोरी किए थे। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि इस घटना को नौ चोरों ने अंजाम दिया था। उनमें तीन चोर महाराष्ट्र के निकले और छह चोर बदायूं के रहने वाले हैं। चोरों की तलाश में तेलंगाना पुलिस शनिवार सुबह अलापुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हसनपुर हुरियाई गांव में दबिश दी। पुलिस ने यहां से एक व्यक्ति को पकड़ा है। पूछताछ में उसने अपना नाम आदेश शर्मा पुत्र बाबू राम शर्मा बताया। पुलिस ने उसके पास से दो सौ ग्राम सोना बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह वही सोना है, जो बैंक से चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें