दातागंज (बदायूं)। शुक्रवार रात दातागंज बरेली मार्ग पर भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र में बरेली मार्ग पर गांव ब्राहमपुर निवासी भागीचरन (50) पुत्र शंकरलाल सड़क किनारे दुकानें बनवा रहे थे। देर रात भागीचरन निर्माण सामग्री देखने पहुंचे थे। परिवार वालों के मुताबिक भागीचरण रात में ही निर्माणाधीन दुकानों में काम करने लगे। इसी दौरान दातागंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने भागीचरण को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने उनका शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने शनिवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा दिया।