फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल के विवाद में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
सहसवान।
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसौलिया में मसूर की फसल के विवाद में मुकर्रम नाम के युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बसौलिया निवासी राशिद का गांव के ही शाह आलम, पप्पू, शाने आलम और मुजीब से फसल को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में शनिवार को शाह आलम, पप्पू, शाने आलम और मुजीब ने राशिद के 20 वर्षीय पुत्र मुकर्रम को घेर कर उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली मुकर्रम के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। उसे सहसवान सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने शाह आलम, पप्पू, शाने आलम और मुजीब के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें