फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 15 Nov 2015 08:19 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा बरेली-मथुरा हाइवे पर गांव अल्लीपुर मढैय्या के पास हुआ। कासगंज जिले में सहावर थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी मोहम्मद रफीक का 25 वर्षीय बेटा अरमान अपने ममेरे भाई कादरगंज निवासी  मोहम्मद इस्तयाक (35) के साथ बाइक से बदायूं जाने को निकला। सामने से उसे मैक्स ने टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। डॉक्टर ने अरमान की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दमतोड़ दिया। सूचना के बाद अरमान के घरवाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। कछला चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि मैक्स को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें