फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सिम बेचने वाला युवक गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2015 07:52 PM IST
उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एक साल पुराने मामले में बृहस्पतिवार को नगर निवासी सुमित को दबोच लिया। आरोप है कि उसने फर्जी नाम और पते के जरिए नौ सिम बेचे थे।
विज्ञापन

एसएसआई जीत सिंह के मुताबिक, पकड़ा गया सुमित उस वक्त एक इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान का संचालक था। जुलाई-2014 में मामला उजागर हुआ था। पुलिस ने सुमित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन जांच की वजह से गिरफ्तारी लटकी रही। आईजी जोन के आदेश पर जांच में नौ फर्जी सिम बेचने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार शाम सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने खुद को बेकसूर बताते हुए अभिलेख भी पेश कर दिए। सुमित की मानें तो उसने सिम सही नाम और पतों के आधार पर बेचे थे। थीं। स्थानीय अभिसूचना इकाई की जांच में वह सबूत भी पेश कर चुका था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुमित की गिरफ्तारी दर्ज कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें