फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 10 Jul 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पत्नी से बेवफाई मिलने पर उझानी कोतवाली के गांव अब्दुल्लागंज निवासी रामकिशोर नाम के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शहर कोतवाली के मोहल्ला नाहर खां सराय में पेड़ पर लटका मिला। खबर मिलने पर उसके परिवार के लोग भी आ गए। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अबदुल्लागंज निवासी रामकिशोर (37) पुत्र बुधसेन ने कई साल पहले गांव छोड़ दिया था। वह पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसने शहर के मोहल्ला नाहरखां सराय में पत्नी के नाम पर एक प्लाट खरीदा। इसके बाद यहां झोपड़ी डालकर रहने लगा। दिल्ली में रहने के दौरान रामकिशोर की पत्नी का किसी से प्रेम प्रसंग हो गया था। इसके चलते पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद से रामकिशोर अवसाद में अकेला रह रहा था। रविवार को उसका शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें