फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रक की भिड़ंत में युवक  की मौत, तीन साथी घायल

Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोस्त की शादी से बरेली लौट रहेप थे चारो युवक 
थाना क्षेत्र में स्थित मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। तीनों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चारों युवक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बरेली से उझानी आए थे। 
विज्ञापन

घटना गुरुवार रात दो बजे के करीब बताई जा रही है। बरेली के मोहल्ला किला का कैफ पुत्र सलीम शम्सी अपने साथी अंशु मिश्रा और सचिन निवासी बरेली और मुरादाबाद के शिवम के साथ उझानी में एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए था। वह रात करीब दो बजे कार से लौट रहे थे। थाना क्षेत्र में स्थित मलगांव फाटक के पास बरेली की ओर से आर रहे ट्रक से कार की सामने से टक्कर हो गई। इसमें सैफ को गंभीर चोटें आईं, जबकि अंशु, सचिन एवं शिवम भी घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस चारो को बरेली अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में सैफ ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैफ के घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें