फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की महिला  कर्मी के कुंडल लूटे

Tue, 21 Feb 2017 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
सिविल लाइंस क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई घटना
 शहर में महिलाओं से चेन और कुंडल लूटने की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। लगातार दूसरे दिन बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी में स्वास्थ्य विभाग क महिला कर्मचारी के कुंडल लूट लिए। रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने संतोख सिंह चौराहा के पास पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली थी। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी विमला शर्मा स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी हैं। सोमवार को वह काम निपटाने के बाद रिक्शे से घर लौट रही थीं। काले रंग की बाइक सवार दो लड़के उनका पीछा कर रहे थे। विमला शर्मा जवाहरपुरी में रोजा के पास रिक्शा से उतरने के बाद घर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दोनों लड़कों ने उनके कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। विमला शर्मा ने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार दोनों बदमाश भाग गए। बता दें के रविवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में ही संतोख सिंह चौराहा के पास से बाइक सवार दो बदमाशों ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी नरेश की पत्नी राजावाला के गले से सोने की चेन लूट ली थी। करीब तीन महीने पहले सिविल लाइंस पुलिस ने ही चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया था। एक बार फिर से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ही चेन स्नेचिंग करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें