फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के दर्ज हुए 164 के बयान

Tue, 03 Feb 2015 08:43 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती थाने के दो सिपाहियों समेत आठ लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला के मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 164 के बयान दर्ज कराए गए। मामले में पुलिस रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर चुकी है। महिला ने बयान में रेप न होने की बात कही है। उसके बयान की तस्दीक उसके पति ने की है।
विज्ञापन

एक गांव की महिला ने आरोप लगाया था कि राजेश कश्यप, राकेश कश्यप, मनोज कश्यप, रोहताश कश्यप समेत थाने के सिपाही लक्ष्मी यादव, महेश 31 जनवरी की रात उसके घर में घुस आए थे। इन लोगों ने 50 हजार रुपये की नगदी समेत जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने तहसील पर इन लोगों के खिलाफ गैंगरेप और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि प्रारंभिक जांच में मामला झूठा पाया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला ने रेप से इनकार किया। घटना में जिस महिला को गवाह बनाया गया है वह करीब दो साल से गायब है। बुधवार को पुलिस ने महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। उसने रेप की बात से इनकार कर दिया। हालांकि उसने छेड़छाड़ किए जाने की बात बयान में कही है। उसके इस बयान की तस्दीक पति ने की है।
विज्ञापन

एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी निर्दोष को नहीं फंसने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें