फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला  से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       दहगवां (बदायूं)।
विज्ञापन
DEMO PIC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जरीफनगर थाने के एक गांव में हुई वारदात      
विज्ञापन

महिला बोली, आरोपी ने मुंह में कपड़ा ठूंसा      
थाना जरीफनगर के एक गांव में गुरुवार की रात गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला के परिवार वाले जाग गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुआ भाग गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।      
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के एक गांव की करीब 28 वर्षीय महिला गुरुवार रात अपने घर में सो रही थी। परिवार के बाकी लोग भी घर पर थे। महिला का आरोप है कि रात में किसी वक्त गांव का ही कुंवरपाल दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। उसे सोते पर ही दबोच लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आहट होने पर उसके परिवार के लोग जाग गए। इनको देखकर कुंवरपाल धमकी देते हुए भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने कुंवरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। सीओ सहसवान श्योराज सिंह का कहना है कि विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें