फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला

Thu, 26 Mar 2015 12:25 AM IST
बदायूं/सहसवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। मायके वालों ने पति और सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

उघैती थाने के गांव हरीपुर के प्रकाश ने अपनी बेटी सुखदेवी (22) की शादी करीब चार साल पहले सहसवान के गांव डकारा पुख्ता निवासी धर्मेंद्र पुत्र रायसिंह के साथ की थी। प्रकाश का आरोप है कि ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने सुखदेवी को जला दिया। पिछले दिनों अलीगढ़ में इलाज के दौरान सुखदेवी की मौत हो गई। प्रकाश ने पति धर्मेंद्र, जेठ प्रकाश, दिनेश, ननदोई जुगल किशोर और सास को नामजद करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें