फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने साथ चलने से इंकार किया, पति जान दे दी

Fri, 18 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने साथ आने से इंकार किया, तो पति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। करेंगी रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरी पर लेट गया। ऊपर से मालगाड़ी उतर गई। खबर मिलने पर परिवार और ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए। वह पत्नी के साथ साले की शादी में शामिल होने ससुराल आया था। 
विज्ञापन

बिल्सी थाने के गांव पूरा पट्टी अंतपुर सतेती निवासी अवधेश (23) पुत्र हरि सिंह की बिसौली कोतवाली के गांव भरतपुर में ससुराल है। अवधेश के साले जालिम सिंह की 16 नवंबर को शादी थी। वह पत्नी के साथ ससुराल आया था। शादी समारोह निपटने के बाद शुक्रवार को अवधेश ने पत्नी से घर चलने को कहा। ससुरालियों की इच्छा पर पत्नी ने फिलहाल ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इस पर अवधेश की पत्नी से तकरार भी हुई। इससे क्षुब्ध होकर अवधेश बाइक से वहां से निकल आया। बताते हैं कि उसने रास्ते में शराब पी और नशे की गोलियां खाईं। शाम करीब चार बजे वह वजीरगंज थाने के गांव करेंगी में पहुंचा। रेल पटरी पर पहुंचकर उसने बाइक साइड से खड़ी कर दी और पटरी पर लेट गया। इसी दौरान मालगाड़ी भी आ गई। मालगाड़ी अवधेश के ऊपर से उतर गई। उसके शरीर के दो हिस्से हो गए। खबर मिलने पर जीआरपी भी पहुंच गई। अवधेश की बाइक की डिग्गी से शराब मिली है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें