फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-प्लान थी नदायल  की ऑनर किलिंग

Sun, 18 Sep 2016 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
प्री-प्लान थी नदायल  की ऑनर किलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसवान कोतवाली पहुंचे कफील के परिवार वाले
डबल मर्डर में आधा दर्जन लोगों के शामिल होने का आरोप
 कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल में प्रेमी युगल की हत्या प्री-प्लान थी। मृतक कफील के परिवार वालों का आरोप है कि हत्या में उसकी प्रेमिका नूरजहां के माता-पिता के साथ आधा दर्जन और लोग भी शामिल थे। हत्या के बाद इन लोगों ने दोनों के मोबाइल भी गायब कर दिए। गांव के चौकीदार जानशेर की ओर से मुकदमा दर्ज कराने पर भी कफील के भाइयों ने सवाल उठाए। परिवार वालों ने हत्याकांड में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल में शुक्रवार रात नूरजहां और उसके प्रेमी संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव जुलेपुर निवासी कफील की हत्या कर दी गई थी। नूरजहां के पिता मौसम अली और मां हमशीरन ने जुर्म इकबाल किया था। मामले में गांव के चौकीदार जानशेर की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मौसम अली और उसकी पत्नी को जेल भेज दिया था। हालांकि, बुजुर्ग दंपति किस तरह से दो युवाओं की हत्या कर सकते हैं यह बात पहले से ही लोगों के गले नहीं उतर रही। शुक्रवार को नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन आरिफ अली के साथ कफील के भाई वकील और सलीम कोतवाली सहसवान पहुंचे। दोनों ने आरोप लगाया कि नूरजहां और कफील की हत्या योजनाबद्घ तरीके से की गई है।
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि कफील के पास मोबाइल था। उसका मोबाइल भी हत्या के बाद गायब कर दिया गया। हत्या में नूरजहां के दोनों भाई भी शामिल है। उसके मोबाइल का कॉल डिटेल भी हत्याकांड के खुलासे में अहम हो सकती है। पुलिस भी इस बात को स्वीकार कर रही है कि दो बुजुर्ग दो युवाओं की गला दबाकर हत्या नहीं कर सकते।
विज्ञापन

------
हत्याकांड की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि हत्या के इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। हत्याकांड का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
-कश्मीर सिंह यादव, प्रभारी कोतवाल सहसवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें