कस्बे के मोहल्ला गोपालपुर में राहुल नाम के युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिवारवालों ने बिना पुलिस को खबर दिए हीअंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि घटना प्रेम प्रसंग में हुई है। हालांकि, परिवारवाले कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
गोपालपुर मोहल्ले के राहुल (20) पुत्र मदन ने शुक्रवार रात खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिवारवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम के शनिवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ मेराज अली का कहना है कि अगर कोई तहरीर आती है, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं चर्चा है कि राहुल का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की की शादी हाल ही में दूसरी जगह तय कर दी गई थी। इससे राहुल परेशान था।