फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितरोई कुंडा में मिला महिला का अर्धनग्न शव

Fri, 28 Aug 2015 07:38 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली-कासगंज रेलवे ट्रैक के पास वितरोई कुंडा में शुक्रवार पूर्वाह्न अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली समेत मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलवाया। शव पर सिर्फ काला ब्लाउज था। चेहरा भी झुलसा हुआ था। चार घंटा तक चले सीमा विवाद के बाद शव कोतवाली पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
वितरोई कुंडा में भरे पानी में महिला का शव किसी चरवाहे को नजर आया, तो उसने आसपास इलाके में परिचित लोगों को बता दिया। शव देखने के लिए लोग भी पहुंचे। दोपहर तक लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। कछला चौकी इंचार्ज सुभाष यादव पहुंचे, तो उन्होंने घटनास्थल मुजरिया थाना क्षेत्र में बताकर अफसरों को अवगत करा दिया। मुजरिया इंस्पेक्टर रामलखन यादव मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने शव उझानी कोतवाली क्षेत्र के सीमा में बताकर पल्ला झाड़ लिया। इलाके के लोगों ने घटनास्थल मुजरिया में होने से इंकार कर दिया। सीमा विवाद का पेच निकालने के लिए कोतवाल देवराज राठी को भी पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राठी ने बताया कि मृतका करीब 35 साल की है। उसके शरीर पर काले रंग की ब्लाउज के अलावा कोई कपड़ा नहीं मिला। चेहरा भी पहचानने योग्य नहीं था। चेहरे को झुलसा दिया गया है। कुंडा के पास ही पुलिस को एक पॉलीथिन भी मिली। उसमें करीब दो सौ रुपये भी हैं। महिला की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा, लेकिन पुलिस ने इलाके के लोगों को शव दिखाकर पहचान कराने की कोशिश जरूर की। देर शाम शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। उधर, इलाके के लोगों की मानें तो कुंडा काफी गहरा है। उस इलाके में चरवाहों के अलावा कोई और नहीं जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें