फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा प्रस्ताव के दौरान ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 25 Aug 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
villagers
विज्ञापन
ग्राम ढोरनपुर में शुक्रवार को हंगामे के बीच राशन की दुकान का चयन किया गया। इसमें लटूरी सिंह को 102 वोट ज्यादा मिलने से प्रस्ताव उनके पक्ष में कर दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कई बार मारपीट भी होते-होते बची। एक पक्ष के लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए तहसीलदार की गाड़ी का घेराव किया। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस को हलका बल का प्रयोग भी करना पड़ा। पराजित हुए दूसरे पक्ष के लोग इस चयन को चुनौती देने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ढोरनपुर में बीते दिनों ग्रामीणों की ओर से की गई भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद वहां की राशन कोटे की दुकान निरस्त कर दी गई थी। कोटे की नई दुकान के चयन को गांव के लटूरी सिंह एवं हरस्वरूप आमने सामने थे। शुक्रवार को गांव के प्राइमरी स्कूल के सामने एक खेत में गांव के ग्रामीणों को बुलाकर बीच में रस्सी बांधकर दोनों पक्षों के लोगों को आमने सामने बैठाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को भी बुलाया गया। एक पक्ष के ग्रामीण प्रशासन के लोगों पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे थे। नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार संजय सिंह की गाड़ी का घेराव कर दिया। भीड़ को हटाने के लिए थाना पुलिस ने हलका बल भी प्रयोग किया, खुले में हुई इस चयन प्रक्रिया में ग्रामीणों ने लटूरी सिंह के पक्ष में 478 हस्ताक्षर किए, वहीं हरस्वरूप के पक्ष में कुल 376 लोग पक्ष में आए। तहसीलदार की ओर से लटूरी सिंह के नाम की घोषणा की गई। जिसके बाद हरस्वरूप के पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस पक्ष के लोगों ने प्रशासन के लोगों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए चयन प्रक्रिया को चुनौती देने को कहा है। चयन प्रक्रिया के बाद गांव में तनाव है। इस मौके पर लेखपाल सुधाकर शर्मा, जेई सुरेश कुमार, ग्राम प्रधान शिवराज सिंह, एसओ रामनरेश माथुर, ग्राम सचिव नरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें