बाइक छोड़कर भागे बाइक सवार ने बचाई जान
थाना क्षेत्र में आंवला रोड पर स्थित झामर की पुलिया के पास बुधवार की रात बदमाशों ने साइकिल सवार एक फेरीवाले को पहले लूटा और फिर जमकर पीटा। इसके कुछ देर बाद आए बाइक सवार को लूटने के लिए रोका, तो बाइक सवार बाइक को छोड़कर ही भाग गया।
कस्बे के मोहल्ला मुंतानगर के आरिफ फेरी का काम करते हैं। बुधवार रात को करीब साढ़े आठ बजे कस्बे वह फेरी करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान झामर की पुलिया के पास उसे बदमाशों ने रोक लिया और उसके पास मिले नौ सौ रुपये और मोबाइल छीन लिया। रुपये कम निकलने पर उसे जमकर पीटा। इसके करीब 10 मिनट सरौलिया से दावत खाकर लौट रहे कस्बे के दिनेश चंद्र शर्मा की बाइक को ओवरटेक करके लूटने की कोशिश की। इस पर वह बाइक छोड़कर भाग निकले और पड़ोस के गांव में छिप गए। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों को लेकर दिनेश शर्मा पहुंचे तो उनकी बाइक पड़ोस की खाई में पड़ी मिली, जबकि वहीं पर आरिफ बंधा हुआ मिला।