फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने खुदकुशी की

Mon, 28 Sep 2015 12:12 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। इससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। उसका शव 24 घंटे तक घर में ही पड़ा रहा। रविवार को मृतका की 14 वर्षीय बेटी रेखा उर्फ निशा ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी छोटेलाल के खिलाफ मारपीट और खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना इस्लामनगर थाने के गांव मोहसनपुर की है। गांव के छोटेलाल की पत्नी कंचन (35) उसकी शराब पीने की आदत से परेशान थी। मना करने पर अक्सर छोटेलाल पत्नी और बच्चों की पिटाई करता था। शुक्रवार की रात भी छोटेलाल शराब पीकर घर आया। पत्नी कंचन ने ऐतराज किया तो छोटेलाल ने उसकी पिटाई कर दी। बेटी रेखा को भी पीटा। इससे क्षुब्ध होकर कंचन ने खुद को आग लगा ली। शनिवार दोपहर कंचन की मौत हो गई। छोटेलाल शव घर में ही छोड़कर भाग गया।
रविवार दोपहर तक छोटेलाल घर नहीं लौटा तो उसकी 14 वर्षीय बेटी रेखा इस्लामनगर थाने पहुंची। उसने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। रेखा की तहरीर पर पुलिस ने छोटेलाल के खिलाफ मारपीट और खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। कंचन के चार संतानों में रेखा सबसे बड़ी है। उससे छोटे तीन भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें