फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक रौंदी  एक की मौत, दो घायल

Thu, 18 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बिसौली।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसौली में हतसा की पुलिया के पास हुआ हादसा      
विज्ञापन

 बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और दो लोग जख्मी हो गए। हादसा हतसा की पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।   कोतवाली बिसौली के गांव मोहम्मदपुर मई निवासी राम निवास पुत्र अवधेश गांव के ही जगवीर और बड्डे के साथ बाइक से बिसौली आ रहा था। रास्ते में इनकी बाइक को हतसा की पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राम निवास की मौके पर मौत हो गई। बड्डे और जगवीर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से मय वाहन के भागने में कामयाब हो गया। राम निवास के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राम निवास की मौत से उसके परिवार में भी कोहराम है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें