फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो  महिलाओं की मौत

Sun, 04 Sep 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिनौनी में बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी
मूसाझाग में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
 रविवार को जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नौगवां के पास बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो र्ग। मूसाझाग में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की जान चली गई। पुलिस ने दोनों सब पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं।
नूरपुर पिनौनी। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आंतर निवासी एहसान अपनी पत्नी बेबी (30) शनिवार को दवा दिलाने बाइक से चंदौसी जा रहा था। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में नौगवां पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बेबी की मौके पर मौत हो गई। एहसान घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक योगेश को हिरासत में ले लिया है। ट्रैक्टर आदमपुर के जसपाल का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसाझाग। स्टैंड पर खड़ी होकर बस कर बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वजीरगंज थाने के गांव रोटा निवासी चमेली देवी (62) पत्नी विश्नू मूसाझाग थाने के गांव बहोल्लिया में अपनी धेवती राधा के घर आई हुई थीं। रविवार को वह वापस रोटा जा रही थीं। चमेली देवी दोपहर करीब तीन बजे मूसाझाग स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं, तभी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें