फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बच्ची समेत दो लोगों की जान गई

Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
बदायूं ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिसौली में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
वजीरगंज में बाइक की टक्कर से चार साल की बच्ची ने दम तोड़ा
 अलग-अलग सड़क हादसों में एक चार साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे बिसौली और वजीरगंज में हुए। बच्ची के परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। दोनों सड़क हादसे रविवार रात हुए। 
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव करखेड़ी निवासी यामीन (40) पुत्र अली मोहम्मद रविवार रात बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में रानेट तिराहे के पास उसकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें यामीन गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान यामीन ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। दूसरा सड़क हादसा वजीरगंज के गांव वनकोटा के पास हुआ। गांव के राजू वाल्मीकि की चार साल की बेटी शालू रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान शालू को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर घायल हो गई। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शालू ने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें