फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच दो घंटे फायरिंग

Sat, 31 Jan 2015 09:09 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीचोबीच मोहल्ला खंडसारी में शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे पशु काटने के विवाद में दो पक्षों में लगभग दो घंटे तक बीस राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने और मेडिकल कराने के बाद घर भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने एक ही पक्ष की ओर से मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ले के अख्तर हुसैन नमाज पढ़ने जा रहे थे। मोहल्ले के ही कुछ लोग इनके घर के पास पशु काट रहे थे। अख्तर ने जब मना किया तो पशुओं का वध करने वालों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। फायरिंग में छर्रे लगने से दोनों पक्षों के हिस्ट्रीशीटर नईम, फहीम और नासिर समेत चार लोग घायल हो गए।
फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा पक्ष की ओर से गुड्डा, लखन, नन्ना, मुन्ना, अजहर, हासिम और मैशर के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खोखे मिले 315 बोर के, छर्रे लगे 12 बोर के
- डबल मर्डर में गवाह हैं सभी नामजद आरोपी
बदायूं। घायलों में हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा पक्ष के तीन लोग हैं। जिन सात लोगों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया गया है, उनमें से छह लोग डबल मर्डर के मामले में नईम के खिलाफ गवाह हैं। ऐसे में पुलिस को घटना दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने का प्रयास लग रही है। यही नहीं, पुलिस को मौके पर 315 बोर के कारतूसों के खोखे मिले हैं, जबकि नईम, फहीम और नासिर को 12 बोर के छर्रे लगे हैं।
हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा ने नवंबर, 2013 में खंडसारी मोहल्ले में भाई-बहन की हत्या कर दी थी। हत्याकांड के समय नईम जेल में था। जेल से बीमारी के बहाने अस्पताल आया और यहां से मौका पाकर डबल मर्डर कर दिया था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए यह राज खोला था। मामले में गुड्डा, लखन, नन्ना, मुन्ना, हासिम और मैशर गवाह हैं। इस पक्ष का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर उन पर लगातार गवाही बदलने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें