फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चोरी हुईं दो गाय  पुलिस ने बरामद की

Wed, 19 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
विज्ञापन
cow - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुजारी की ओर से मामला दर्ज, तस्करों की तलाश शुरू
विज्ञापन

पशु तस्करों ने धर्मस्थल में बंधीं दो गाय चोरी कर लीं। एक गाय पशु तस्करों से छूटकर भाग आई जबकि एक तस्कर चोरी कर ले गए। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्कर दूसरी गाय को गांव भीकमपुर के पास छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने पुजारी की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार रात करीब 12 बजे नगर के मोहल्ला अकबराबाद में हुई। मोहल्ले के बाहरी साइड में शिव मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में पुजारी दो गाय भी पालते हैं। रात में चोर दोनों गाय खोल कर चोरी कर ले गए। एक गाय तस्करों के चंगुल से भाग आई और मंदिर के पास आकर रंभाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पुजारी जागे तो उन्हें चोरी का पता चला। सुबह मोहल्ले के लोगों ने पदचिह्नों के आधार पर खोज शुरू की और पुजारी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। धर्मस्थल से गाय चोरी का पता चलते ही हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। उन्होंने बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली। इसके बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने गाय की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गाय भीकमपुर के पास जंगल से बरामद हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल अमर सिंह यादव का कहना था कि मुकदमा दर्ज कर गाय बरामद कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें