फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोता में दो बच्चे बहे, एक की मौत

Fri, 22 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गंगा किनारे कादरचौक थाने के गांव गनियाई के दो बच्चे बकरी चराने निकले थे कि गांव के बाहर एक सोता (पानी का स्रोत) को पार करते समय दोनों बह गए। आसपास काम कर रहे लोगों ने एक को बचा लिया, लेकिन दूसरे का शव झाड़ियों में फंसा मिला। इस सूचना से गांव में कोहराम मच गया। परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और लाश को गांव ले आए। दोनों बच्चे चचेरे-तहेरे भाई हैं। 
गांव गनियाई निवासी मोहन लाल मौर्य का 11 वर्षीय बेटा अवधेश और मोहन लाल मौर्य के भाई हरपाल का सात वर्षीय बेटा अरब सिंह बकरियां चराने शाम को जंगल गए थे। यहां बता दें कि जंगल से कई बरसाती सोता गंगा में मिलते हैं। उन्हीं में से एक सोता को पार करने लगे इसी बीच दोनों बच्चे बहने लगे। आसपास काम कर रहे किसानों ने इन्हें देखा तो शोर मचाकर अन्य लोगों को बुला लिया। आसपास के कुछ तैराक भी आ गए और उन्होंने अरब सिंह को पहले ही प्रयास में बचा लिया। अवधेश पानी में करीब आधा घंटा बाद एक झाड़ी में उलझा मिला। उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। तैराकों ने उसके शव को निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना गांव गनियाई भी पहुंच गई। बच्चों के परिवार वाले और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चे की लाश को गांव ले जाया गया और उसके साथ बहा उसका चचेरा भाई अरब सिंह दहशत में है। घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसर गया है। प्रधान राजेश्वर सिंह उर्फ राजू कश्यप ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है और तहसील को सूचना दी है। घटना की सूचना पर कादरचौक थाने के दरोगा रामकुमार भी पुलिस के साथ गांव पहुंचे हैं। उन्होंने भी घटना की जानकारी ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें