फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार दो युवतियों को पीटा, दो गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-आर्टीफीशियल गहने वापस करने गईं थीं 
विज्ञापन

आर्टीफीशियल गहने वापस करने दुकान पर पहुंचीं दो युवतियों को दुकानदार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर भरे बाजार जमकर पीट दिया। इससे हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले दिया। युवतियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मीराजी चौकी सैयदगंज निवासी पप्पू कश्यप की बेटी अंजली कश्यप की 28 फरवरी को शादी थी। अंजली ने चूनामंडी स्थित संजय की दुकान से कुछ आर्टीफीशियल गहने खरीदे थे। इनमें एक हार टूटा हुआ निकला। मायके आने के बाद अंजली शुक्रवार शाम अपनी रिश्तेदार सीता के साथ टूटा हुआ आर्टीफीशियल हार वापस करने संजय की दुकान पर पहुंची। आरोप है कि यहां संजय उसे गालियां देने लगा। अंजली और सीता ने इसका विरोध किया। इस पर संजय ने अपने साथी अमित के साथ भरे बाजार दोनों युवतियों की पिटाई कर दी। इससे दोनों घायल हो गईं। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। संजय और अमित को हिरासत में ले लिया गया। देर शाम दोनों लड़कियों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

--
बाजार में लड़कियों को पीटना गंभीर मामला है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- लोकेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें