आधा दर्जन असलहधारी बदमाशों ने आम से भरी डीसीएम को लूटने की कोशिश की। विरोध करने वा चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग पहुंच गए। इस दौरान बदमाश मक्का के खेत में होते हुए भाग निकले। हालांकि, गांव के लोगों ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
मुजरिया थाने के गांव नैथुआ निवासी सद्दाम डीसीएम चलाता है। रविवार को वह डीसीएम में आम भरकर गांव से निकला था। गांव से निकलने के बाद कुछ ही दूरी पर मक्का के खेत में छिपे बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने डीसीएम रोक ली। सद्दाम को कब्जे में लेने के बाद डीसीएम लूटने की केशिश की। विरोध करने पर सद्दाम के बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। गांव के लोगों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि रात्रि गश्त न होने की वजह से बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। गांव में अक्सर बदमाशों की आवाजाही होती है। खबर दिए जाने के बाद भी पुलिस इसे गंभीरता से नहीं लेती।
00
सुभाष हत्याकांड का आरोपी नौ महीने बाद गिरफ्तार
पिछले दिनों सुभाष के भाई रनवीर पर भी हुआ था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसिद्धपुर में करीब नौ महीने पहले सुभाष नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का आरोपी श्यामवीर अब तक फरार था। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रसिद्धपुर गांव में धर्मवीर सिंह फौजी और रनवीर के बीच खूनी रंजिश चल रही है। इसमें कई हत्याएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों रनवीर पर भी कातिलाना हमला किया गया था। इसमें करन नाम के युवक की मौत हो गई थी। रनवीर भी घायल हुआ था। इससे पहले रनवीर के भाई सुभाष की 13 अगस्त 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर इंस्पेक्टर दातागंज देवेश सिंह को भी पिछले दिनों एसएसपी चंद्र प्रकाश ने निलंबित कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार को श्यामवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।