फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों को उठाकर ले जाने की कोशिश, दो लोग दबोचे

Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       मूसाझाग।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-पापड़ स्टैंड से उठाया था, मूसाझाग के बेला में पकड़े गए      
विज्ञापन

-मूसाझाग पुलिस ने घटना दातागंज में बातकर पल्ला झाड़ा      
 रिश्तेदारी में जाने के लिए वाहन की इंतजार कर रहे तीन बच्चों को बाइक सवार दो लोगों ने जबरन बाइक पर बैठा लिया। इनको उठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। बाद में तीनों बच्चों के साथ बाइक सवार दोनों लोगों को मूसाझाग के गांव बेला में ग्रामीणों ने दबोच लिया। इनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मूसाझाग पुलिस ने घटना स्थल दातागंज कोतवाली बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दोनों आरोपियों को दातागंज पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।      
दातागंज कोतवाली के गांव पापड़ निवासी रमेश, भगवानदास और नेत्रपाल भाई हैं। इनकी बहन मूसाझाग के गांव बेला में ब्याही है। बुधवार को रमेश की छह साल की बेटी शिवानी, भगवानदास की 10 साल की बेटी अनीता और नेत्रपाल का पांच साल का बेटा सुखवीर अपनी बुआ के घर बेला गांव जाने के लिए पापड़ स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे। इन लोगों ने शिवानी को उठाकर बाइक पर बैठा लिया। अनीता और सुखवीर ने शोर किया तो इन दोनों को भी बाइक पर बैठा लिया। यहां से बाइक को दौड़ा दिया। तीनों बच्चों ने बाइक के बेला गांव पहुंचने पर शोर मचा दिया। इस पर गांव के लोगों ने बाइक सवार दोनों लोगों को दबोच लिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर यूपी 100 भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों आरोपियों और तीनों बच्चों को मूसाझाग पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के फूफा ओम प्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। मूसाझाग पुलिस ने घटना स्थल दातागंज बताते हुए पूरे मामले को दातागंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। एसओ मूसाझाग अजीत प्रताप यादव का कहना है कि घटना स्थल दातागंज है। दातागंज में ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें