फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत

Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र में दातागंज तिराहे पर हादसा
विज्ञापन

शादी में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों युवक
 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दातागंज तिराहे के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इससे कुरऊ निवासी सौरभ राठौर और शानू नाम के दो युवकों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। पुलिस ने चालक को मय ट्रक के हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। किसी तरह से पुलिस ने जाम खुलवाया। 
बिल्सी रोड स्थित कुरऊ निवासी सौरभ राठौर (19) पुत्र राकेश और शानू (20) पुत्र आर्येंद्र राठौर की उझानी कोतवाली के गांव जिरौलिया में रिश्तेदारी है। गुरुवार को जिरौलिया निवासी सप्पू की बारात सिविल लाइंस थाने के गांव आमगांव गई थी। सौरभ और शानू भी बारात में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से रात में गांव लौट रहे थे। रास्ते में दातागंज तिराहे पर इनकी बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। पहिया ऊपर से गुजरने की वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। पास की स्थित एक मैरिज लॉन में शादी समारोह चल रहा था। तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को मय चालक के हिरासत में ले लिया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। एक ही गांव में दो मौत से मृतकों के परिवार में कोहराम के साथ गांव में भी गमगीन माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहनों में अकेला था शानू
सिलहरी। हादसे का शिकार शानू तीन बहनों में अकेला था। शानू की दो बड़ी और एक छोटी बहन है। शानू की मौत से उसके पिता आर्येंद्र और मां बदहवास हैं। एकलौते पुत्र की हादसे में मौत के बाद परिवार में कोहराम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें