फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोर गिरफ्तार, माल बरामद

Fri, 26 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
तीन चोर गिरफ्तार - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
थाना पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को दबोच लिया है। इनकी निशानदेही पर चोरी का काफी माल बरामद हुआ है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर दो में एक महीने पहले चोरों ने सोनपाल के घर में हाथ साफ कर दिया था। यहां से चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए थे। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल में लगी हुई थी। एसओ उसहैत हरिभान सिंह को खबर मिली कि चोरी करने वाले चार युवक कस्बे में ही हैं। यह किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने छापामारी करके शानू पुत्र रफीक निवासी वार्ड नंबर 11, कल्लू उर्फ नौशाद पुत्र शब्बीर निवासी, इरफान पुत्र मकसूद निवासी वार्ड 10 को दबोच लिया। इनका साथी इस्लाम पुत्र जकी उल्ला पुलिस को चमका देकर भाग निकला। चोरों की निशानदेही पर से जेवर, रसोई गैस सिलेंडर, बैट्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें