फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

Tue, 30 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- घर में ताला डालकर दिल्ली गया था परिवार
विज्ञापन

गौतमपुरी मोहल्ले में एक मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने नकदी समेत जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की भनक गृहस्वामी के साले को उस वक्त लगी जब वह घर पर पहुंचा। उसने पुलिस को भी घटना से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात की है। गौतमपुरी निवासी वीरपाल घर में ताला डालकर बच्चों के साथ दिल्ली गया था। सोमवार सुबह में गृहस्वामी का साला जगदीश निवासी कोतवाली क्षेत्र का गांव चिकटिया से पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला। उसने आसपास के लोगों से बात की, लेकिन उन्होंने तालों के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। जगदीश ने फोन पर अपने बहनोई को भी चोरी के बारे में बता दिया। वीरपाल हालांकि अभी नहीं लौटा है। जगदीश की सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस को चोरी में करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया है। जगदीश के मुताबिक, चोरी में गए सामान में सोने की चेन, अंगूठी, झुमकी, चांदी की पाजेब, 30 हजार रुपया नकद, बर्तन और कपड़े शामिल हैं। पुलिस तहकीकात में जुट गई है। बता दें कि चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें