फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर से चोर समेट ले गए ढाई लाख का माल

Fri, 08 Apr 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजशहीदा मोहल्ले की नई बस्ती में शिक्षक सतीश चंद्र सक्सेना के घर में घुसे चोरों ने जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल समेट लिया। चोरों को अलमारी के पास ही सेफ के लॉकर की चाबी हाथ लग गई थी। चोरी गए माल में शिक्षक की विवाहित बेटी के जेवरात भी शामिल हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन चोर हत्थे नहीं आए।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात गंजशहीदा की नई बस्ती में गौशाला के पास की है। शिक्षक सतीश चंद्र सक्सेना के भाई की पिछले दिनों मृत्यु हो गई थी, सो विवाहित बेटी आस्था सक्सेना भी घर पर आई हुई थी। चोर रात में करीब एक बजे बाहरी छोर की दीवार फांद कर अंदर घुसे। उस वक्त सतीश दूसरी मंजिल पर छत पर सो रहे थे। बेटा और बेटी कमरे में सोते रहे। कमरे का दरवाजा खुल देख चोरों को सामान खंगालने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। चोरों को लॉकर की चाबी अलमारी में ही मिल गई।
चोरी गए सामान के बारे में शिक्षक का कहना है कि सोने-चांदी के जेवरात समेत 30 हजार रुपये हैं। शिक्षक और उनके बेटे प्रतीष के दो सेलफोन भी चोरी गए हैं। घरवालों को चोरी का अहसास उस वक्त हुआ, जब बच्चे को दूध पिलाने के लिए शिक्षक की बेटी किचन में गई। सूचना के बाद दरोगा सुनील कुमार पुलिस कर्मियों के साथ रात में ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चोरों की तलाश में आसपास इलाके को भी खंगाला, लेकिन कोई नजर नहीं आया। गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें