फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर एक घर, एक दुकान से  हजारों की चोरी

Fri, 02 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने गुरुवार रात थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर टप्पा वैश्य के दो घरों में नकब लगाकर नगदी समेत हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर चोरी के बारे में जानकारी हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 
विज्ञापन

गुरुवार रात कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने धर्मपुर टप्पा वैश्य निवासी राकेश के घर में नकब लगा लिया। चोरों ने यहां से नगदी, जेवर और जरूरी सामान समेत हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने ऋषिपाल की दूध की दुकान को निशाना बनाया। यहां से कंप्यूटर, इंवर्टर, बैट्रा आदि चोरी कर दिया। चोरों ने रवेंद्र गुप्ता के घर में भी नकब लगाने की कोशिश की। लेकिन, कामयाब नहीं हो सके। सुबह होने पर दोनों लोगों को चोरी की जानकारी हुई। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि, तहरीर दिए जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें