फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से जेवरात समेत ढाई लाख का माल साफ

Tue, 28 Jul 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी एएनएम लीलावती उर्फ पूजा ने बताया कि चोरों ने सेफ से सोने की चेन, लॉकेट, झुमकी, छह जोड़ी पाजेब, पांच हजार रुपये नकद के अलावा उसके बेटे के नामकरण संस्कार में मिले सोने-चांदी के गिफ्ट निकाल लिए। कीमती सामान भी सेफ में नहीं मिला।
विज्ञापन

दूसरी घटना पड़ोसी मोहल्ला में व्यापारी विक्की गोयल के घर की है। विक्की की मां आहट सुन जाग गई लेकिन डर की वजह से शोर नहीं मचाया। विक्की ने बताया कि चोर को घर से भागते हुए उसकी मां देख लिया था। चोर ने उससे पहले ही सेफ खोल कर 75 हजार रुपये निकाल लिए थे। चोरों की घटनाओं के बाद मंगलवार सुबह में एएनएम पूजा समेत उसके घरवाले कोतवाली पहुंचे। उसी दौरान विक्की ने भी कोतवाली में दस्तक दे दी। एक रात में चोरी की दो घटनाओं से परेशान पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। इधर, पुलिस ने शक में किलाखेड़ा के एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की।

पांच-छह घरों में हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं
उझानी। चोरी की घटनाएं होने से लोग परेशान हैं। चार दिन पहले अहीरटोला मोहल्ले के पास गणेशनगर कॉलोनी में चोरी ने प्रापर्टी डीलर सुनील यादव के कार्यालय समेत अजय मिश्रा के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। किलाखेड़ा और अहीरटोला में चोरी की तीन घटना पहले भी हो चुकी हैं। यही नहीं, बाइक चोरी के मामले भी कोतवाली पहुंच चुके हैं। पर पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें