फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के युवक से बगरैन में लूटपाट

Fri, 16 Oct 2015 11:25 PM IST
बगरैन
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने बरेली के आंवला निवासी युवक से नगदी और मोबाइल  लूट लिया। विरोध करने पर उसे पीटा। घटना बरिसौली-बगरैन रोड पर हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बगरैन चौकी पर तहरीर दी गई है। अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

बरेली के थाना और कस्बा आंवला निवासी राधेश्याम शर्मा  गुरुवार को अपनी रिश्तेदारी में बिसौली आए थे। रात में वह यहां से आंवला  के लिए लौट रहे थे। रास्ते में बगरैन-बिसौली रोड पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको घेर लिया। बदमाशों ने मारपीट कर राधेश्याम से 1500 रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। लुटने-पिटने के बाद वह बगरैन चौकी पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है,  अब तक रिपोट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें