फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई महिला के भी पीछे पड़े बदमाश, भागकर बचाई जान

Thu, 07 May 2015 12:08 AM IST
दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली मार्ग पर भटौली गांव में बदमाशों ने रात में तीन स्थानों पर व्यापारियों के खोखे, तख्त और काउंटर लगाकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। शौच को गई एक महिला और उसके बच्चों को बदमाशों ने दौड़ा लिया। बाद में गांव वालों के एकत्र होने पर बदमाश भाग गए। मौके पर आधा दर्जन वाहन भी रुके हुए थे, लेकिन उनसे किसी तरह की लूटपाट नहीं हुई। एक व्यापारी का तख्त गायब है। इस घटना से आसपास के गांव में दहशत है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब दो बजे महेंद्र की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ सड़क किनारे शौच को गई थी। उसे कुछ दूरी पर छह सात बदमाश नजर आए। जिन्हें देखकर वह चुपचाप वापस जाने लगी, लेकिन एक बदमाश की उस पर नजर पड़ गई और वह महिला के पीछे भागने लगा। महिला भागकर बच्चों सहित अपने घर में घुस गई। बदमाशों के होने की बात महिला ने अपने परिजनों को बताई, तो परिजन लाठी डंडे लेकर शोर मचाते हुए सड़क की तरफ आ गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। जिन्हें देखकर बदमाश भाग गए। गांव वालों के मुताबिक मोहन और रामलडै़ते की दुकान के सामने व्यापारियों के काउंटर और तख्त लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद किया हुआ था। कुछ दूरी पर घरेली मोड़ पर भी एक खोखा पलटकर मार्ग अवरूद्ध किया गया था। करीब आधा दर्जन वाहन भी इस कारण रुक गए थे लेकिन किसी भी प्रकार की लूट नहीं हुई है। वेदप्रकाश गुप्ता का एक तख्त गायब मिला। चौकी समरेर पर गांव वालों ने इसकी सूचना दी है। गांव वालों ने बताया कि रात 12 बजे तक दावत रामलडै़ते शर्मा की दुकान व मकान के पास दावत का प्रोग्राम चल रहा था। इसलिए सभी यह समझ बैठे कि मेहमानदारी में शामिल होंगे ये लोग। वरना उन्हें उसी वक्त घेर लिया जाता। कोतवाल जेके तोमर ने बताया कि गांव के अंदर रोड होल्डअप की घटना तो नहीं हो सकती है। बदमाशों की मंशा क्या रही, यह जांच का विषय है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
स्कूल में चोरों ने किया हाथ साफ
दातागंज। प्राथमिक विद्यालय परेवा में चोरों ने विद्यालय के कमरों के ताले तोड़कर मध्याह्न भोजन के बर्तन, गैस सिलेंडर, कुर्सी आदि निकाल ली हैं। प्रधानाध्यापक जयदेव शर्मा ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें