फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन दीवार ढही, एक बच्ची की मौत

Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हादसे में बच्ची की चचेरी बहन गंभीर घायल 
दबतरा गांव में हुई घटना के बाद परिवार में कोहराम
 कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतरा में निर्माणाधीन दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई। उसकी पांच वर्षीय चचेरी बहन घायल हो गई। बच्ची की मौत से उसके परिवार में कोहराम है। घटना बुधवार दिन में करीब 12 बजे हुई।
विज्ञापन

दबतरा गांव में महावीर के मकान का निर्माण चल रहा है। हाल ही में बनी एक दीवार पर बुधवार को पानी का छिड़काव किया जा रहा था। नींव में पानी जाने से दीवार धंस गई। कुछ ही देर में पूरी दीवार भरभरा कर ढह गई। पास ही खेल रही राकेश की सात वर्षीय बच्ची मीना और उसकी चचेरी बहन टूटी की पांच वर्षीय बेटी भावना मलबे में दब गईं। आस-पास के लोगों ने जब तक मलबा हटाकर दोनों बच्चियों को निकाला तब तक मीना की मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल भावना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें