फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस में घुसी कार, दो लोगों की मौत

Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


बदायूं-बिजनौर हाईवे पर चाचीपुर गांव के पास हादसा
कार काट कर निकाले गए शव, परिवार में कोहराम
 बदायूं-बिजनौर हाइवे पर कार सामने से निजी बस में घुस गई। हादसे में अंकित सक्सेना और सुमित नाम के युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव कार की बॉडी काट कर निकाले गए। हादसे के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। 
उझानी के मोहल्ला किलोखेड़ा निवासी अंकित सक्सेना (22) पुत्र उमेश चंद्र सक्सेना डीजल पंप बनाने वाली बुश कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार को वह अपने साथी सचिन (24) के साथ कार से इस्लामनगर जा रहे थे। कार सचिन चला रहा था। रास्ते में उघैती थाना क्षेत्र के गांव चाचीपुर के पास पुलिया पर कार सामने से आ रही निजी बस में घुस गई। भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सचिन और अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची। जेसीबी से कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों के शव निकाले जा सके। इसमें दो घंटे लग गए।    
विज्ञापन

हादसे के बाद हाइवे पर भी जाम की स्थिति बन गई। उझानी में एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करने वाले अंकित के पिता उमेश भी खबर मिलने पर परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। बेटे की लाश देखकर कई बार उमेश गश खाकर गिर पड़े। परिवार में कोहराम का माहौल है। दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। 
-----
परिवार में अकेला था अंकित
उझानी। हादसे का शिकार अंकित सक्सेना परिवार में अकेला बेटा था। उमेश सक्सेना के दो बेटियां भी हैं। इनमें वह एक की शादी कर चुके हैं। अंकित की मां हार्ट की मरीज हैं। बेटे की मौत के सदमे में कहीं मां की जान पर न बन आए इस वजह से उनको हादसे के बारे में नहीं बताया गया है। हादसे के बाद किला खेड़ा मोहल्ले में भी गमगीन माहौल है। 
विज्ञापन

-----
कार की टक्कर से भट्ठा मुनीम घायल
सिलहरी। इस्लामनगर निवासी रविंद्र शर्मा भट्टा पर मुनीम हैं। बुधवार सुबह वह शौच करने के बाद रोड पार कर रहे रहे थे। इसी दौरान चंदौसी रोड पर उनको तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार लोग कार छोड़कर भाग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें