फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 01 Jun 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन लोगों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज      
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने फैजगंज बेहटा थाने पर प्रदर्शन किया      
थाना फैजगंज बेहटा के गांव परमानंदपुर में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके परिवार वालों ने गांव के ही तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फैजगंज बेहटा थाने पर प्रदर्शन भी किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।       
थाना फैजगंज बेहटा के गांव परमानंदपुर निवासी 30 वर्षीय रमेश पुत्र रोहन का बुधवार रात किसी बात को लेकर गांव के ही जयपाल, पुनीत और दीपक से विवाद हो गया था। उस समय तो मामला रफा-दफा कर दिया गया लेकिन, गुरुवार सुबह रमेश का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार के लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतारा। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि रमेश को जयपाल, पुनीत और दीपक ने खुदकुशी के लिए उकसाया है। हालांकि, पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। इससे गुस्साए रमेश के परिवार के लोगों ने गांव वालों के साथ फैजगंज बेहटा थाने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने रोहन की तहरीर पर जयपाल, पुनीत और दीपक के खिलाफ खुदकुशी को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।      
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। एसओ रामनरेश माथुर का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की विवेचना में घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें