फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी- डंडे, वृद्धा की मौत

Sat, 27 Feb 2016 11:47 PM IST
अलापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड नंबर 14 में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक वृद्धा की मौत हो गई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल भी हुए हैं। घटना रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुई। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर 14 निवासी छोटे उर्फ शकील के दरवाजे पर उसकी बाइक खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला ग्यास उद्दीन डनलप लेकर आया। रास्ते बंद होने की वजह से ग्यास उद्दीन ने आवाज देकर छोटे से बाइक हटाने को कहा। इसी बात पर छोटे बिफर गया। परिवार वालों के साथ मिलकर उसने ग्यास उद्दीन की पिटाई कर दी। शोर-शराबा होने पर ग्यास उद्दीन के परिवार वाले भी आ गए।
इसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें ग्यास उद्दीन (35) उसका भाई एजाज उद्दीन (45) और उसकी मां नाजबी (65) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के छोटे, उसकी पत्नी नजमुल निशा और बेटी उसरा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। यहां इलाज के दौरान नाजबी की मौत हो गई। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थाने के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट
थाने के सामने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दो लोगों का शंाति भंग में चालान किया है। उघैती निवासी सोनू ने रिश्तेदारी में जाने के लिए टेंपो बुक किया था। उसके परिवार वाले टेंपो में बैठ रहे थे। तभी राजू और विनोद भी टेंपो में बैठ गए। सोनू ने टेंपो परिवार के लिए बुक करने की बात कही। इस पर विनोद और राजू ने उससे मारपीट कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट होने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने राजू और विनोद को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों का शंाति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें