फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार लैपटॉप हुआ बरामद

Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
उघैती।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने करीब 13 दिन पहले इलाके में दो स्थानों पर हुईं लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से लूट का एक लैपटॉप भी मिला है। उनके दो साथियों की पुलिस को अभी तलाश है।
विज्ञापन

उघैती थाने के गांव खंडुआ में 16 जनवरी को बदमाशों ने एक ईंट भट्ठा के चौकीदार को बंधक बनाकर नगदी समेत हजारों रुपये का माल लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाश दो बाइक पर सवार थे। इन्हीं बदमाशों ने उघैती में नवल किशोर की दुकान से सरेशाम लैपटॉप लूट लिया था। भागते समय एक बाइक फिसल गई। इस बाइक को बदमाश मौके पर छोड़कर भाग गए थे। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने जरीफनगर थाने के गांव असरौल के ब्रजेश और उघैती थाने के गांव महानगर के सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया। यह लैपटॉप बेचने जा रहे थे। दोनों ने अपने साथियों के नाम काले और मुनीश बताए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें