फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद का है पशु तस्करी करने वाला टैंकर

Thu, 18 Jun 2015 07:41 PM IST
Kadrchauk
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करी करने वाले टैंकर को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। यह टैंकर फर्रुखाबाद का है। इसके बारे में पता लगाने के बाद पुलिस की एक टीम टैंकर मालिक की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है। एसओ रुकुमपाल सिंह ने बताया कि टैंकर स्वामी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन पहले कादरचौक पुलिस ने गांव गंगपुर के पास प्रतिबंधित पशुओं से भरा टैंकर पकड़ा था। तस्कर भाग गए थे। टैंकर में 10 जीवित और 15 मृत पशु बरामद हुए थे। टैंकर से पशु तस्करी का पहला मामला जिले में सामने आया तो पुलिस भी दंग रह गई। टैंकर को ट्रेस किया गया तो पता लगा कि टैंकर फर्रुखाबाद का है। वहां के एआरटीओ ऑफिस से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम टैंकर मालिक की गिरफ्तारी को रवाना हो गई है। बताते चलें कि जिले में टैैंकर से पशु तस्करी करने का ये पहला मामला था। लोगों में इसको लेकर रोष था, वो टैंकर मौके पर जला दे रहे थे, लेकिन एसओ ने उनको समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें