फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का विरोध करने पर की गई थी छात्रा की हत्या

Tue, 07 Feb 2017 11:46 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-मोबाइल से हुआ हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार
 थाना क्षेत्र के एक गांव में दो फरवरी को जिस छात्रा का शव गांव के पास सरसों के खेत में पड़ा मिला था, उसकी गला घोंटकर हत्या दुष्कर्म की कोशिश के प्रयास में असफल होने के बाद दो लोगों ने की थी। शव मिलने के बाद आशंका जताई जा रही थी कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पड़ताल में जुटी पुलिस ने घटना स्थल से एक मोबाइल बरामद किया था। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल ने बताया कि गांव के दिनेश उर्फ दिन्ना समेत दो लोगों ने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की थी। दुष्कर्म का विरोध करने पर छात्रा की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंक दिया गया। गिरफ्तार किए गए दिनेश ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें